मल्टीमीडिया का शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग



मल्टीमीडिया के शिक्षा में उपयोग सूचना सम्प्रेषण तकनीकी के इस युग में हम सभी प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसे नामों से परिचित है।कम्प्यूटर में आंकड़े पाठ्यसामग्री चित्र ध्वनि आदि को एकत्रित कर देना ही मल्टीमीडिया है।कम्प्यूटर मल्टीमीडिया का सब से बड़ा साधन है।

मल्टीमीडिया सूचना एवं मनोरंजन का अदभुत साधन है। लोग एक दूसरे से जुड़ने एवं अपने तथ्यों को समझाने के लिए अनेक माध्यमों पर निर्भर रहते है । इसके उपयोग से अध्यापक अपने विचारों को प्रभावी ढंग से समझाने के साथ साथ उन्हें सिद्ध भी कर सकते है। इस कारण मल्टीमीडिया का उपयोग शिक्षा एवं सूचना सम्प्रेषण तकनीक दोनों में बढ़ रहा है। 

1. सीखने के उद्देश्य प्राप्त करने में- मल्टीमीडिया का प्रयोग शिक्षा एवं सम्प्रेषण कार्य में सीखने के उद्देश्य को प्राप्त करने में भी किया जाता है। इसकी सहायता से शिक्षक द्वारा विद्याथियों के वांछित सुधार किया जा सकता है। 

2. वैयक्तिक अनुदेशन में- वैयक्तिक अनुदेशन में कई मल्टीमीडिया साधनों का उपयोग विद्यार्थियों की आवश्यकताओ को पूर्ण करने में किया जाता है।क्योंकि विद्यार्थियों की जरूरतों एवं रुचियों को ध्यान में रखता है। 

3. प्ररेणा स्त्रोत के रूप में- मल्टीमीडिया सूचना सम्प्रेषण तकनीकी में मनोवैज्ञानिक दृष्टि अत्यंत उपयोगी है। मीडिया की विभिन्नता तथा नवीनता विद्यर्थियों के लिए प्रेरित करने का कार्य करती है। इसकी मदद से विद्यार्थियों को चित्र मॉडलों पोस्टर कहानियों नाटक आदि मनोरंजक क्रियाओं से अधिक लाभ मिलता है। 

4. पर्यावरण शिक्षा में- पर्यावरण शिक्षा में प्रचार प्रसार मल्टीमीडिया के माध्यम से तीव्र गति से हो सकता है इसमें हम पर्यावरण के परिस्थितियों एवम उनमें होने वाले परिवर्तन, मौसम के बारे में जानकारी आदि हम मल्टीमीडिया के माध्यम से जान सकते है। 

5. सामान्य ज्ञान में- हम मल्टीमीडिया के माध्यम से देश विदेश के बारे में सामान्य जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है जिस की विद्यार्थी अपने ज्ञान में वर्द्धि कर सकता है एवमविद्यार्थी मल्टीमीडिया की सहायता से समूह में कार्य कर सकते है एवम एक दूसरे का मूल्यांकन भी कर सकते है जिस से विद्यार्थियों को को ये पता चल जाता है मैं कहा कमजोर हूं और उसे इम्प्रूव कर सकता है। कहि सारे एप्स है जैसे you tube, google meet, edmodo, google class room, swayam, e- पाठशाला,आदि के माध्यम से विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त कर सकते है। 

6. रचनात्मक कार्य- विद्यार्थी मल्टीमीडिया के माध्यम से रचनात्मक कार्य भी कर सकते है जैसे कि वीडियो मेकर audio मेकर,adoble illustrator draw, adoble photo mix,आदि के माध्यम से विद्यार्थी रचनात्मक कार्य कर सकता है

No comments:

Post a Comment